Physical Address
Vadagaon Maval, Pune - 412106
Physical Address
Vadagaon Maval, Pune - 412106
प्रदेश के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिये बैंक के माध्यम से रियायती व्याज दर पर कोलेटरल मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत परियोजना लागत औद्योगिक (मैन्युफैक्चरिंग) इकाई के लिये 50 हजार से 50 लाख रुपये तक और सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 50 हजार से 25 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
| विभाग | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना |
| हितग्राही मूलक है या नही | हाँ |
| लाभार्थी वर्ग | सभी के लिए |
| लाभार्थी का प्रकार | बेरोजगार ,स्वरोजगार |
| लाभ की श्रेणी | अनुदान ,प्रशिक्षण |
| योजना का क्षेत्र | Urban and Rural |
| आवेदन/संपर्क/पंजीयन/प्रशिक्षण कहाँ करें | जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र |
| पदभिहित अधिकारी | महाप्रंबधक-जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र |
| ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक | https://samast.mponline.gov.in |
योजना का उद्देश्य शिक्षित युवाओं को स्वयं का उद्यम/ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंको के माध्यम से कोलेटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराना है तथा ब्याज अनुदान सहायता के माध्यम से ऋण लागत (Cost of Credit) कम कराकर परियोजना की व्यवहार्यता (Project Viability) को बढ़ाना है ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक सूक्ष्म उद्यम स्थापित हो सकें, युवाओं की बेरोजगारी दूर हो सके साथ ही प्रदेश के युवा नौकरी के विकल्प के रूप में स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
वित्तीय सहायता के रूप में वितरित ऋण पर 3% प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान और बैंक ऋण गारंटी फीस, अधिकतम 7 वर्षो के लिये दिए जाने का प्रावधान है।