“एक बगिया माँ के नाम” – अब हर महिला बाग लगाकर, 3 लाख रुपये पा सकती है, MP में 15 अगस्त से शुरू होगी ये योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम है “एक बगिया माँ के नाम”। यह योजना 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी और मनरेगा के तहत लागू की जाएगी।

Ek Bagiya Maa Ke Naam: फल उत्पादन बढ़ाने और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार 15 अगस्त से प्रदेश में ‘एक बगिया मां के नाम’ (Ek Bagiya Maa Ke Naam) योजना शुरू करेगी. इसमें स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जुड़ी महिलाएं अपनी जमीन पर फलदार पौधों का बगीचा लगा सकेंगी. इस बगीचे को तैयार करने का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. 

योजना के मुख्यबिंदु:

  •  30 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
  •  30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • हर महिला को अपनी निजी जमीन (या परिवार की जमीन) पर बगीचा लगाने का मौका।
  • सरकार देगी पौधे, खाद, पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार की फेंसिंग और सिंचाई के लिए 50 हजार लीटर का जलकुंड बनाने के लिए राशि प्रदान की जाएगी
  • साथ ही उद्यान के विकास के लिए महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
  • 1000 करोड़ रुपये की लागत से चलेगा यह अभियान।

15 अगस्त से शुरू होगा अभियान

     “एक बगिया माँ के नाम’’ परियोजना अंतर्गत फलदार पौधारोपण का कार्य प्रदेश में 15 अगस्त से अभियान के रूप में शुरू होगा जो 15 सितंबर तक चलेगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

  1. पात्रता: स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्य।
  2. जमीन: अपनी या पति/पिता/ससुर की जमीन पर लगा सकती हैं पौधे।

कैसे चयन किया जायेगा?

  •  परियोजना अंतर्गत पौधरोपण के लिए स्थल का चयन अत्याधुनिक तकनीक (सिपरी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से किया जाएगा। 
  • तकनीक के माध्यम से जलवायु, कौन सा फलदार पौधा जमीन के लिए उपयुक्त है, पौधा किस समय और कब लगाया जाएगा इसका भी सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से पता लगाया जाएगा। 
  • उपयोगी जमीन नहीं पाए जाने पर पौधरोपण का कार्य नहीं होगा।

योजना के फायदे:

🌿 महिलाओं को लंबे समय तक आमदनी (फल बेचकर)।
💧 जल संरक्षण को बढ़ावा (50,000 लीटर के जल कुंड बनेंगे)।
🌎 पर्यावरण सुधार – हरियाली बढ़ेगी।
👩‍🌾 रोजगार के नए अवसर – बागवानी से जुड़े काम।

Nidhi Tripathi
Nidhi Tripathi
Articles: 38